सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन , महिला उद्यम सहायता प्रणाली (WESS) के रूप में कार्य करता है, जो महिला सहकारी मंडलियों को उनके संचालन, विकास और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए आवश्यक साझा व्यवस्था को मजबूत करता है।
WESS के रूप में हम एक जोड़ने वाली कड़ी की भूमिका निभाते हैं। हम सहकारी मंडलियों के साथ नेतृत्व, उद्यम संबंधित निर्णयों, वित्तीय व्यवस्था और उनकी दृश्यता पर कार्य करते हैं, साथ ही उन संस्थागत और नीतिगत वातावरणों से भी जुड़ते हैं जो उनके कार्यों को प्रभावित करते हैं।
हम लंबे समय से कार्यरत सहकारी मंडलियों और नई या पुनर्जीवित हो रही सहकारी मंडलियों, दोनों के साथ काम करते हैं। सहयोग का स्वरूप प्रत्येक मंडली की यात्रा और महिला आगेवानों द्वारा पहचानी गई प्राथमिकताओं के अनुसार बदलता है।
WESS किन क्षेत्रों को सहयोग देता है
कौशल विकास
व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से नेतृत्व विकास, सहकारी शिक्षा और उद्यम कौशल को मजबूत करना।
शासन सहयोग
निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं, जवाबदेही और सामूहिक संचालन को सशक्त बनाना।
उद्यम विकास
उद्यमों की वृद्धि, बाज़ार से जुड़ाव और क्षेत्र विशेष की रणनीतियों को सहयोग देना।
वित्तीय प्रबंधन
योजना, नकदी प्रवाह प्रबंधन और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करना।
अनुसंधान और नीति समर्थन
व्यवहारिक अनुभवों का दस्तावेज़ीकरण, साक्ष्य निर्माण और नीतिगत संवादों में योगदान।
संचार
विभिन्न मंचों पर दृश्यता, कहानियों और सामूहिक आवाज़ को मजबूत करना।
ये सभी क्षेत्र मिलकर एक ऐसी सहयोगी व्यवस्था बनाते हैं जो महिला सहकारी मंडलियों की वास्तविकताओं के अनुरूप कार्य करती है और सहकारी सिद्धांतों पर आधारित रहती है।