असंगठित महिला श्रमिकों के सामूहिक संगठनों के लिए कौशल विकास

महिला सहकारी मंडलियों में किसी उद्यम को मजबूत करना, उसके नेतृत्व और संचालन को मजबूत करने से गहराई से जुड़ा हुआ है। सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन में कौशल विकास का उद्देश्य महिला आगेवानों को निर्णय लेने, उद्यमों का संचालन करने और लंबे समय तक सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए सक्षम बनाता है।

यह कार्य परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग रूप लेता है। इसमें निदेशक मंडल के सदस्यों को उनकी भूमिकाओं को समझने में सहयोग देना, वित्तीय और संचालन संबंधित निर्णयों को मजबूत करना, या विभिन्न सहकारी मंडलियों के बीच सहकर्मी-शिक्षण के अवसर तैयार करना शामिल हो सकता है। सीखने की प्रक्रिया सहभागिता, चिंतन और अनुभवों के आदान-प्रदान से विकसित होती है।

कौशल विकास केवल तकनीकी कौशलों तक सीमित नहीं है। यह इस बात से भी जुड़ा है कि महिलाएं स्वयं को अपनी सहकारी मंडलियों के भीतर आगेवान के रूप में कैसे देखती हैं। इसमें जिम्मेदारियों को निभाना, निर्णय लेने में आत्मविश्वास विकसित करना, और शासन प्रक्रियाओं में अधिक सक्रिय भूमिका निभाना शामिल है।

यह कार्य विभिन्न क्षेत्रों और सहकारी मंडलियों के विकास के अलग-अलग चरणों में चलता है। कुछ प्रयास अल्पकालीन होते हैं और विशिष्ट आवश्यकताओं पर केंद्रित होते हैं जबकि कुछ लंबे समय तक विकसित होते हैं क्योंकि सहकारी मंडलियाँ समय के साथ मजबूत और विकसित होती रहती हैं।

सहभागी शिक्षण (फेलोशिप कार्यक्रम )

जमीनी स्तर की महिला आगेवानों के लिए सहभागी शिक्षण , उन तरीकों में से एक है जिनके माध्यम से यह कार्य आगे बढ़ता है। इसका केंद्र सहकारी मंडलियों की निर्वाचित महिला आगेवानों को उनकी शासन और उद्यम निर्णय-निर्माण की भूमिकाओं में मजबूत करना है।

फेलोशिप के बारे में जानें