हमारे प्रमुख फोकस क्षेत्र

सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन फोकस क्षेत्र

सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन का कार्य लगातार बदलती सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच विकसित होता रहा है। महिला सहकारी मंडलियों के साथ काम करते हुए कुछ ऐसे क्षेत्र सामने आए हैं जो आज सामूहिक उद्यमों की स्थिरता, नेतृत्व और भविष्य को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं।

ये फोकस क्षेत्र अलग-अलग विषय नहीं हैं। वे महिलाओं के काम, उद्यमों और रोजमर्रा की वास्तविकताओं से जुड़े हुए हैं। कई बार एक ही सहकारी मंडली को जलवायु परिवर्तन जोखिम, डिजिटल बदलाव, वित्तीय दबाव और अगली पीढ़ी के नेतृत्व जैसे प्रश्नों से एक साथ जूझना पड़ता है।

इन क्षेत्रों में सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन का कार्य व्यवहारिक अनुभवों, अनुसंधान, साझेदारियों और महिला आगेवानों की प्राथमिकताओं के साथ मिलकर विकसित होता है।