हमारे मूल्य

सेवा को-ऑपरेटिव फेडरेशन का कार्य उन सिद्धांतों से प्रेरित है जो महिलाओं के काम करने, निर्णय लेने और अपनी सहकारी मंडलियों को आगे बढ़ाने के तरीकों से विकसित हुए हैं। ये विचार रोज़मर्रा के कार्यों और व्यवहारों में दिखाई देते हैं।

सामूहिक स्वामित्व

सहकारी मंडली अपने सदस्यों की होती हैं और उन्हीं द्वारा संचालित की जाती हैं। निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं और संस्थागत जिम्मेदारी साझा की जाती हैं।

स्वावलंबन

महिलाओं की सहकारी मंडलियाँ आर्थिक और संस्थागत रूप से अपने कार्य, निर्णयों और व्यवस्था के आधार पर टिकाऊ बनने की दिशा में काम करती हैं।

पूर्ण रोजगार

काम केवल आय का स्रोत नहीं है। इसमें स्थिरता, सामाजिक सुरक्षा और गरिमा के साथ आजीविका बनाए रखने की क्षमता भी शामिल है।

सामूहिक नेतृत्व

नेतृत्व कुछ व्यक्तियों तक सीमित नहीं रहता। समय के साथ सदस्य अलग-अलग भूमिकाओं और जिम्मेदारियों निभाते हुए निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं का हिस्सा बनते हैं।

जवाबदेही और पारदर्शिता

सहकारी मंडलियाँ साझा जवाबदेही पर आधारित होती हैं — बैठकों, अभिलेखों और ऐसे निर्णयों के माध्यम से जो सदस्यों के लिए स्पष्ट और उपलब्ध हों।

सामाजिक और आर्थिक समृद्धि

सहकारी मंडलियाँ केवल आय पर ध्यान नहीं देतीं। वे स्वास्थ्य, बाल देखभाल, सामाजिक सुरक्षा और सामुदायिक कल्याण जैसे व्यापक पहलुओं को भी साथ लेकर चलती हैं।

अनुभव से सीखना

सीखने की प्रक्रिया काम, अनुभव, चिंतन और सहकारी मंडलियों के बीच साझा सीख के माध्यम से विकसित होती है।